फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Commissioner finds irregularities at medical college

Banda News: आयुक्त को मेडिकल कॉलेज में मिलीं अव्यवस्थाएं

Thu, 01 Oct 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Commissioner finds irregularities at medical college
फोटो-2-मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करते मंडलायुक्त अजीत कुमार। स्रोत: सूचना विभाग
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में बुधवार को आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार के औचक निरीक्षण में कई अव्यवस्थाएं सामने आईं। फायर एनओसी लंबित मिली तो आर्थोपेडिक वार्ड की लिफ्ट बंद मिली। कई जगह टूटी टाइलों के अलावा मरीजों को एक्स-रे और सीटी स्कैन की रिपोर्ट के लिए बार-बार मेडिकल कॉलेज आने की व्यवस्था पर भी आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, पेयजल, सीसीटीवी, चिकित्सकों की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण में एक्स-रे और सीटी स्कैन मशीनें संचालित मिलीं, लेकिन मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए दोबारा अस्पताल बुलाए जाने की व्यवस्था को बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने रिपोर्ट मरीजों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप से उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि फायर एनओसी के लिए संस्थान स्तर की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन अग्निशमन विभाग से एनओसी अभी नहीं मिली है। आयुक्त ने अग्निशमन अधिकारी को स्थलीय सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। आर्थोपेडिक वार्ड की बंद लिफ्ट को जल्द चालू कराने और जहां टाइलें टूटी या उखड़ी हैं, वहां तत्काल मरम्मत कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

ड्यूटी रोस्टर और दवाओं पर भी सख्ती
आयुक्त ने चिकित्सकों और तकनीशियनों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी रोस्टर का शत-प्रतिशत पालन कराने को कहा। चिकित्सकों का रोस्टर ऐसे स्थान पर लगाने के निर्देश दिए, जहां मरीज और उनके परिजन आसानी से देख सकें। चिकित्सकों को ड्रेस कोड और नेम प्लेट के साथ ड्यूटी करने को कहा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध दवाओं के बावजूद मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं न लिखने और मरीजों को बेवजह रेफर नहीं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed