फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Colors were all wet, happiness celebrating Holi festival of colors

रंगों में सराबोर हो गए होलियारे, हर्षोल्लास से मना रंग-गुलाल का त्योहार

Sat, 07 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 07 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Colors were all wet, happiness celebrating Holi festival of colors

बुंदेलखंड में कुछ अलग ही रस्म-रिवाजों, जोश और परंपरा के साथ दो दिवसीय होली पर्व पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर के चौराहों से गांवों की गलियां तक रंगों में सरोबार हो गईं।

विज्ञापन


अबीर और गुंलाल से कहीं ज्यादा चेहरों पर रंग पोतने की होड़ रही। पहले दिन शहर और कस्बों में जुमा (शुक्र) की नमाज के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने ज्यादा सख्ती बरती। अलबत्ता दूसरे दिन शनिवार को ढील दी गई। जगह-जगह होलियारों के जत्थे फिल्मी गीतों पर झूमते-थिरकते रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आधी रात से पहले ही पूरे जनपद में होलिका दहन सकुशल निपटा। देर रात तक होलिका दहन वाले स्थानों पर फाग और होली गीत गूंजते रहे। शुक्रवार को सुबह रंगों की बौछार शुरू हुई पर प्रदेश के गृह मंत्रालय से आए निर्देशों के मद्देनजर लगातार गश्त कर रही पुलिस ने होलियारों को हुड़दंग की छूट नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद लगभग सन्नाटा सा छा गया, लेकिन शनिवार को होली का जश्न दोगुना रहा। पुलिस ने भी सख्ती नहीं बरती। लाउडस्पीकर बजाने और चौराहों या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रंगों की बौछार और नाचने-कूदने की ढील रही। होलियारों के जत्थे बाइकों पर और पैदल घूमकर मौज मनाते रहे। उधर, गांवों में भी जमकर रंगबाजी हुई। महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।

खास बात यह कि पूरे हर्षोल्लास के बीच दोनों दिन कुछेक छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं भी होली का रंग बदरंग नहीं हुआ। सूरज ढलते ही एक-दूसरे के घर जाने-आने और होली की बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। यह देर रात तक चला। लोगों ने गुझियों से होली मिलने आए आगंतुकों का मुंह मीठा कराया। 

तीन बार गिरे, चौथी बार फोड़ी मटकी
अलीगंज में काफी ऊंचाई पर टांगी गई मटकी तक पहुंचने के लिए प्रतिभागी होलियारे युवाओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक-दूसरे के कांधों पर खड़े होकर पिरामिड बनाते समय यह युवक तीन बार धराशाई हुए उन्होंने लेकिन हिम्मत नहीं हारी। अंतत: चौथा प्रयास उनका कारगर रहा।


लगभग दो दर्जन युवाओं द्वारा बनाए गए पिरामिड पर सबसे ऊपरी छोर में खड़े युवक ने मटकी को फोड़ दिया। तमाशाइयों ने तालियां बजाकर युवाओं का जोश बढ़ाया। प्रतिभागी दो टीमों में बंटे हुए थे। सुजीत, अखिलेश और अभिषेक व मोंटी आदि युवकों की टीम ने मटकी फोड़कर इनाम जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed