{"_id":"5e45919d8ebc3ee5b3304493","slug":"colorful-programs-boast-in-the-annual-festival-banda-news-knp54445683","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
Colorful programs boast in the annual festival
- फोटो : BANDA
बबेरू। पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय, औगासी का संयुक्त वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया। देश भक्ति और बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण, स्वच्छता इत्यादि के संदेश दिए गए।
गुरुवार को आयोजित समारोह में एसडीएम महेंद्र प्रताप और रिटायर्ड शिक्षक जयकरन श्रीवास ने सरस्वती प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। जूनियर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बैच अलंकरण भी हुआ। पूजा, कशिश, प्रीति, रिंकी, अंजनी आदि ने कई कार्यक्रम पेश किए। शिक्षक अनीस ने विद्यालय की प्रगति आख्या पेश की।
विद्यालय की समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। प्रधानाचार्य अब्दुल अजीज खां सहित सहायक अध्यापक अनीस, निधि गुप्ता, माया वर्मा, मनुजा देवी ने अतिथियाें को फूल भेंटकर स्वागत किया। प्रधानाध्यापक ने सभी का आभार जताया। ग्राम प्रधान हसीम फातिमा सहित टीचर वरूणा गुप्ता, संकुल प्रभारी सुरेश द्विवेदी, मनोज कुमार, संदी गुप्ता, हर प्रसाद, रामकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।