{"_id":"1a2c8c3fde03fae8ea0c137a949b31bb","slug":"cold-wave-fog-continues-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में बारिश से फिर गिरा तापमान, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रिमझिम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में बारिश से फिर गिरा तापमान, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रिमझिम बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई। बुंदेलखंड में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को बारिश से मंडल के चारों जिलों में तापमान फिर नीचे आ गया और शीत लहर ने तेजी पकड़ ली। न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
चारों जनपदों में कुल 15 मिली मीटर से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। रविवार को पिछले दिनों की तर्ज पर बादल छाए रहे। दोपहर बाद मंडल के चारों जिलों में बूंदाबांदी शुरू हो र्गई। कभी-कभी बारिश का रुख तेज भी हुआ। रिमझिम बारिश का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
मंडल मुख्यालय बांदा में 4.8 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 8 डिग्री रहा। यह शनिवार से क्रमश: 3 और 2 डिग्री नीचे था। चित्रकूट में 3.2 मिली मीटर बारिश के बीच अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हमीरपुर में 3.2 मिली मीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 14.6 और न्यूनतम 6.2 डिग्री रहा। महोबा में 4.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। तापमान अधिकतम 15.5 और न्यूनतम 5.7 दर्ज किया गया।
उधर, बारिश और ठंड बढ़ने से गणतंत्र की तैयारियों पर भी असर पड़ा। हालांकि रविवार होने से स्कूली बच्चों ने घर पर ही मौसम का लुत्फ उठाया। मौसम पर्यवेक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि बूंदाबांदी का सिलसिला एक-दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
ठंड से एक की मौत, अब तक 75 मरे
बांदा। ठंड से एक वृद्ध की और जान चली गई। सदर तहसील के लामा गांव के 70 वर्षीय किशन को रविवार की सुबह घर में ठंड ने जकड़ लिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।