फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cold increased the number of patients suffering from chest pain.

Banda News: सर्दी ने बढ़ाए सीने में दर्द के मरीज

Fri, 29 Dec 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cold increased the number of patients suffering from chest pain.
बांदा। सर्दी, बुखार लोगों को कंपकंपा रहा है। सीने में दर्द के रोगी भी दस्तक दे रहे हैं। ट्राॅमा सेंटर में प्रतिदिन से आठ से 10 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ओपीडी में भी सर्दी लगने के मरीजों की तादाद बढ़ी है। इस मौसम में डॉक्टर एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में शुक्रवार को सर्दी बुखार से पतवन बबेरू निवासी मुन्नी (70), कांशीराम कालोनी निवासी प्रियंका (21), सुकुल कुआं निवासी विद्या सागर (28), अलिहा गांव निवासी संजय (28), चिल्ली गांव निवासी मानवती (18) व खप्टिहा कलां गांव निवासी शिवकली (65) को भर्ती कराया गया है। इसी तरह से सीने के दर्द से परेशान गोखिया अतर्रा निवासी नीरज (22), मवई बुर्जुग गांव निवासी रामआसरे (78), बिसंडा रोड अतर्रा निवासी छबी (7) वर्ष को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, ओपीडी में सर्दी लगने से सीने में दर्द की शिकायत करने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। 60 से 70 मरीजों की ओपीडी में 30 से 40 मरीजों को सर्दी लगने से पीड़ित होकर आ रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. ह्दयेश पटेल ने बताया कि सर्दी के मौसम में एहतियात जरूरी है। समय से खानपान के साथ गरम कपड़े पहनकर रहे। इस मौसम में सीने के दर्द, सर्दी और डायरिया होने की आशंका रहती है। अगर सीने में दर्द और सर्दी लगने से बुखार भी आ रहा है तो तत्काल डॉक्टर को दिखाकर इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed