फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Coaching operator dies due to collision with truck

Banda News: ट्रक की टक्कर से कोचिंग संचालक की मौत

Wed, 13 Dec 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 13 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Coaching operator dies due to collision with truck
बांदा। चित्रकूट से कानपुर जा रहे बाइक सवार कोचिंग संचालक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बाइक नंबर से उसका पता लगाकर परिजनों को सूचना दी। मृतक कानपुर का रहने वाला निकला।
विज्ञापन

कानपुर नगर के धनकुट्टी मोहल्ला निवासी राहुल गुप्ता (36) पिछले 10 साल से चित्रकूट के जयपुरिया गेस्ट हाउस के पास किराए का मकान लेकर रह रहा था। वह चित्रकूट में कोचिंग चलाता था। सोमवार की रात वह चित्रकूट से बाइक से कानपुर जा रहा था। तभी रात 11 बजे करीब देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका हेलमेट भी टूट गया था। उसके सिर में चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक नंबर से उसकी शिनाख्त कराई। उसके परिजनों को सूचना दी। कानपुर से बांदा पहुंची राहुल गुप्ता की चचेरी बहन प्रीति व हमीरपुर से पहुंची उसकी बुआ सुनीता ने बताया कि राहुल के माता-पिता का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पत्नी से भी उसकी 10 साल पहले तलाक हो चुकी है। वह रिश्तेदारी से भी मतलब नहीं रखता था। कई साल से चित्रकूट में रह रहा था। पुलिस द्वारा सूचना होने पर वह यहां आए हैं। राहुल के बच्चे भी नहीं हैं। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed