{"_id":"612d1d658ebc3e7a1604b986","slug":"cmo-inspected-chc-banda-news-knp6491962112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण
विज्ञापन
अतर्रा। सीएमओ डा. वीके तिवारी ने सीएचसी का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। परिसर में गंदगी देख नाराजगी जाहिर की और चिकित्सा प्रभारी को बेहतर सफाई के निर्देश दिए।
सीएमओ ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने को कहा। दवा स्टॉक रूम में आवक व खपत की जानकारी ली। प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर महिलाओं से बातचीत की। डाक्टरों को निर्देश दिए कि मरीजों को दवाएं अस्पताल से मुहैया कराई जाएं।
बाहर की दवाएं कतई न लिखी जाएं। डाक्टरों ने बताया कि सरकारी आवास भरे होने से किराये का मकान लेकर रह रहे हैं। सीएमओ ने जल्द आवास की व्यवस्था का आश्वासन दिया। डा. अरविंद, लैब टेक्नीशियन प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, सुभाष, रामनरेश आदि मौजूद रहे।