{"_id":"5fd7a08a8ebc3e3ba6420ba5","slug":"cm-yogi-adityanath-will-come-to-banda-this-week-banda-news-knp5998937165","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी हफ्ते बांदा आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी हफ्ते बांदा आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come to Banda this week
- फोटो : BANDA
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 से 23 दिसंबर के बीच मंडल मुख्यालय बांदा आ सकते हैं। इसकी भनक मिलते ही प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम आनंद कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा ने सोमवार को शाम कृषि विश्वविद्यालय परिसर और सभागार आदि का जायजा लिया।
उनके साथ विश्वविद्यालय कुलपति डा.यूएस गौतम भी थे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम यहीं होंगे। उधर, सिमौनी धाम मेले में भी मुख्यमंत्री जा सकते हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने सभी कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्हें निर्देश दिए कि तत्काल विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण की सूची तैयार कर इसकी तैयारी भी कर लें। मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम आते ही सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर पूरी हों। मुख्यमंत्री से नई योजनाएं तथा शिलान्यास और पूरी हो चुकी परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए शिलापटों का एक ही स्थान पर अनावरण कराया जा सकता है।