फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Children will expose the speed of school vehicles

Banda News: स्कूली वाहनों की रफ्तार की पोल खोलेंगे बच्चे

Sat, 23 Sep 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 23 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Children will expose the speed of school vehicles
बांदा। स्कूली वाहनों के चालकों की मनमानी और लापरवाही पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत स्कूली वाहनों को रुकवाकर उसमें बैठे बच्चों से बसों की गति के बारे में जानकारी ली जा रही है। उनसे घर पहुंचने में लगने वाले वक्त के साथ ही वाहन की गति कितनी होती है, इस बारे में पूछा जा रहा है। लापरवाही मिलने पर चालक के लाइसेंस निलंबन को लेकर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एआरटीओ शंकरजी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कालूकुआं, पपरेंदा वाईपास, राणा प्रताप चौराहा, अतर्रा चुंगी चौराहा आदि स्थानों पर 57 स्कूली बसों व अन्य वाहनों की चेकिंग की गई। स्कूली वाहनों में बच्चों से फीडबैक लिया गया। इसमें पूछा गया कि वह कितने समय में घर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

बस की गति कितनी रहती है, इसकी भी जानकारी ली गई। कुछ स्कूलों में अधिक गति होने की जानकारी भी मिली है। इन विद्यालयों के संचालकों को इसके लिए नोटिस दिया जाएगा। साथ ही लापरवाही नहीं रोके जाने पर ऐसे चालकों के लाइसेंस को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed