फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chanakya will come to strengthen the fort of Bundelkhand

Banda News: बुंदेलखंड का किला मजबूत करने आएंगे चाणक्य

Sat, 18 May 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Chanakya will come to strengthen the fort of Bundelkhand
बांदा। पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानि शनिवार को बुंदेलखंड के किले को मजबूती देने के लिए भाजपा में चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह बांदा आएंगे। शहर में उनकी जनसभा का आयोजन जीआईसी मैदान में किया जाएगा। माना जा रहा है कि बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट पर विरोधी दलों के दिग्गजों की जनसभाओं में उमड़ी भीड़ को देखने के बाद अचानक अमित शाह का कार्यक्रम तय किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को अचानक आए केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन में भी खलबली मची रही। आनन-फानन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल समेत अधिकारियों का लाव-लश्कर जीआईसी मैदान पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों के साथ डीएम ने मैदान पर ही सुरक्षा घेरा मजबूत करने की रणनीति बनाई। मैदान पर भाजपा के नेता भी पहुंचे। उनके साथ भी प्रशासन ने वीआईपी और भीड़ को लेकर विचार-विर्मश किया। केंद्रीय मंत्री सुबह 11 बजे सभा के माध्यम से प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के लिए समर्थन मांगेगे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की माने तो बसपा सुप्रीमो मायावती और गठबंधन से सपा मुखिया अखिलेश यादव की जन सभाओं में उमड़ी भीड़ को देखने के बाद भी स्थानीय पार्टी संगठन ने प्रत्याशी की स्थिति को मजबूत करने के लिए पार्टी हाईकमान से प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मांगा था, लेकिन पीएम की सभाएं फतेहपुर व राठ में 17 मई के लिए तय हो चुकीं थी, लिहाजा अमित शाह का कार्यक्रम तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चर्चा तो यह भी है कि शुक्रवार को फतेहपुर की सभा के दौरान ही आरके पटेल ने अपनी सीट की मजबूती के लिए पीएम से कार्यक्रम देने का अनुरोध किया था। उधर, फतेहपुर की सभा खत्म हुई ही थी कि तुरंत अमित शाह का कार्यक्रम पार्टी के हाथ लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed