{"_id":"63d959e84cff0a61051e3c4c","slug":"challan-of-296-vehicles-black-film-removed-from-35-banda-news-knp7414359130-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 296 वाहनों का चालान, 35 से हटवाई काली फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 296 वाहनों का चालान, 35 से हटवाई काली फिल्म
विज्ञापन
बांदा। परिवहन विभाग और पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग चलाए अभियान में बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के 296 वाहनों का चालान किया। 35 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई। चालकों को यातायात नियमों के पालन की हिदायत दी गई।
सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग के पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) रामसुमेर यादव ने अलीगंज, महाराणा प्रताप चौक व कालूकुआं चौराहा में चेकिंग की। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 20 और बिना सीट बेल्ट के 11 वाहन चालकों का चालान किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे।
उधर, सीओ (यातायात) सत्य प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने तिंदवारी रोड बाईपास में चेकिंग की। लगभग 265 वाहन चालकों का चालान किया। 35 वाहनों में लगी काली फिल्म हटवाई। सीओ ने बताया कि चेकिंग में तीन सवारी बैठाने, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने, नंबर प्लेट खराब होने, सायरन या हूटर बजाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। यह अभियान जारी रहेगा।