{"_id":"691772cb585b7f1054052826","slug":"celebrated-the-victory-of-ada-in-bihar-banda-news-c-212-1-bnd1017-136083-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिहार में एडीए की जीत पर जश्न मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिहार में एडीए की जीत पर जश्न मनाया
Fri, 14 Nov 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 15 कचहरी में जीत का जश्न मनाते जनता दल यू कार्यकर्ता। संवाद
बांदा। बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा सहित सहयोगी दलों ने बैंड बाजे के साथ जुलूस निकाला और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इसे विकास की जीत बताया है। वहीं विपक्षी दलों का कहना है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। निर्वाचन आयोग एनडीओ को जिताने के लिए वोट चोरी कर रहा है। बिहार में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए हैं। एनडीए को जिताया गया है।
बिहार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा व सहयोगी दलों ने जमकर जश्न मनाया। एनडीए की सहयोगी दल जनता दल(यू) ने शालिनी पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता बैंडबाजे पर जमकर थिरके और आतिशबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कचहरी सहित प्रमुख चौराहों पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बिहार में मोदी के नेतृत्व में होने वाले विकास की जीत बताया। कहा कि जनता ने महागठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि ने कहा कि बिहार चुनाव में महागठबंधन ने हद ही कर दी थी। जिसका खामियाजा उन्हें भोगना पड़ा। कांग्रेस नेता रियाकत का कहना है कि निर्वाचन आयोग वोट चोरी कर एनडीए को जिताने का काम कर रहा है। हरियाणा के बाद बिहार में भी वोट चोरी की गई। जिसके राहुल गांधी ने कई सबूत भी उजागर किए हैं।
विज्ञापन
सपा नेता शिवहरी का कहना है कि बिहार में जनता सत्तारूढ़ दल के विरोध में आक्रोशित थी। इसके बाद भी एनडीए का जीतना इस बात को प्रमाणित करता है कि बेईमानी हुई है। वोट चोरी से आयोग ने हरियाणा की तरह बिहार में भी सरकार बनवाई है। व्यापारी नेता प्रदीप गुप्ता का कहना है कि बिहार ने यह साबित कर दिया है कि मोदी के व्यक्तित्व को कोई नहीं पाता है। लोगों ने राष्ट्रवाद व विकास के नाम पर वोट किया है। किसान नेता आरएस त्रिपाठी ने कहा कि बिहार चुनाव में मोदी के नाम पर वोट पड़ा है।