{"_id":"640a282c388b440a2905a234","slug":"caught-the-young-man-who-ran-away-after-snatching-the-mobile-the-other-ran-away-leaving-the-bike-banda-news-c-12-1-115126-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मोबाइल छीनकर भागे युवक को पकड़ा, दूसरा बाइक छोड़ भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मोबाइल छीनकर भागे युवक को पकड़ा, दूसरा बाइक छोड़ भागा
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के बेडीपुलिया के पास बाइक में पीछे बैठे एक युवक से अन्य बाइक पर सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद एक आरोपी को पीड़ितों ने शहर के शंकर बाजार में पुलिस की मदद से पकड़ा। दूसरा बाइक छोडकर भाग निकला। पकड़ा गया आरोपी छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल भी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार की शाम को भरतकूप निवासी दो युवकों ने बताया कि वह किसी काम से शहर कर्वी आ रहे थे। पीछे बैठा युवक मोबाइल से बात कर रहा था। बेडीपुलिया के पास बिना नंबर की बाइक से दो युवक बगल में आए और उसका मोबाइल छीनकर शंकर बाजार की ओर भाग निकले। पीड़ित युवकों ने बाइक से दोनों का पीछा किया और शंकर बाजार पहुंचकर कोतवाल दीपेंद्र सिंह व उनकी टीम को जानकारी दी।
पुलिस टीम ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों बाइक छोड़कर एक दुकान की छत पर चढ़ गए। छत पर जैसे ही पुलिस टीम व पीड़ित युवक पहुंचे तो एक आरोपी कूद कर भाग निकला जबकि दूसरा कोटर जिला सतना मप्र निवासी बृजलाल दोहरे छत से कूदकर घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि उसका इलाज चल रहा है। बाइक की जानकारी की जा रही है भागे युवक की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों केकब्जे से मोबाइल बरामद कर लिया गया है। उधर, अस्पताल में भर्ती घायल बृजलाल ने बताया कि उसके साथ जो युवक था उसकी बहन सीतापुर में रहती है। वह दोनों उसी के घर आए थे।