फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Case registered over alleged rape of seven-year-old girl.

Banda News: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 12 Oct 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 12 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Case registered over alleged rape of seven-year-old girl.
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

बच्ची की मां ने गांव के ही 20 वर्षीय युवक पर करीब एक माह से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां ने सोमवार शाम थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि करीब एक माह पहले गांव का युवक बच्ची को दुकान से गुटखा लाने के बहाने बुलाकर ले गया था। इस दौरान उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने कई बार बच्ची से दुष्कर्म किया। करीब 10 दिन पहले वह बच्ची को अपने घर के अंदर ले गया। बच्ची के रोने पर उसे छोड़ दिया। आरोप है कि युवक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed