फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Case filed for obscenity with teenager by taking hostage

Banda News: बंधक बनाकर किशोरी से अश्लीलता पर मुकदमा दर्ज

Sat, 27 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 27 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed for obscenity with teenager by taking hostage
बांदा। किशोरी को बंधक बनाकर अश्लीलता करने वाले के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी के हाथ-पैर बांध दिए थे।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 156 (3) के तहत न्यायालय में वाद दर्ज कराया था। इसमें बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 21 अप्रैल की शाम घर से सामान लेने दुकान जा रही थी। गांव के ही सरनदीप उर्फ छोटा अपने घर के बाहर बैठा था। वह पुत्री का मुंह दबाकर घर के अंदर घसीट ले गया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ व पैर बांध कर अश्लील हरकत की। इसके बाद घर में बाहर से ताला लगाकर दूसरे घर चला गया। घर न लौटने उसने पुत्री की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पिता ने थाने में सूचना दी। रात में किसी तरह उसके चंगुल से छूटी पुत्री घर आई और मां से आपबीती बताई।

वह पुत्री को लेकर थाने गया। पुलिस ने उसे भगा दिया। उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। तब उसने कोर्ट में वाद दायर किया। न्यायालय के आदेश पर थाने में छेड़खानी और पाॅक्सो एक्ट में आरोपी सरनदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed