{"_id":"65663d5e3ffb8e9da50f2a6d","slug":"case-against-five-for-fraudulent-marriage-banda-news-c-212-1-bnd1002-4834-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: धोखाधड़ी से शादी करने में पांच के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: धोखाधड़ी से शादी करने में पांच के खिलाफ मुकदमा
Wed, 29 Nov 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
नरैनी। महिला की शिकायत पर एसपी के आदेश पर पति समेत पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी लालाराम के साथ हुई थी।
ससुराल पहुंचने पर पता चला कि पति ने उसे धोखा देते हुए उसे फसाया है। जबकि पति की पूर्व में शादी हो चुकी है। शादी उसने अपनी मर्जी से की थी इसलिए मायके के लोगों को कुछ नहीं कह सकती थी।
इसी मजबूरी का फायदा उठाकर पति उसे छह माह तक हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर में रखकर वहां से सूरत ले गया। वहां उससे फैक्ट्री में मजदूरी कराता रहा। मिली हुई मजदूरी को भी हड़प कर लेता था। दोस्तों को बुलाकर शराब पिलाता व उनके साथ संबंध बनाने को भी कहता था।
विज्ञापन
विरोध करने पर पति लालाराम व जेठ रामस्वरूप ने उसके साथ मारपीट की। सूरत में ही उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों को बुलाकर समझाया और उसे अपने गांव जाने को कहा। वह ससुराल पहुंची। वहां ससुरालियों ने उसकी न सुनकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तहसील समाधान दिवस व पुलिस को शिकायती पत्र दिए।
कार्रवाई न होने पर एसपी से गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति लालाराम, जेठ रामस्वरूप, ससुर मिहीलाल व जेठानी उर्मिला सहित आरोपी लालाराम की पहली पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज की है।