{"_id":"5d471ddf8ebc3e6d1a13f032","slug":"cargo-train-derailed-banda-news-knp5057046159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी
विज्ञापन
बांदा। झांसी-कानपुर रूट पर स्थित खैरार जंक्शन में रविवार को मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने से बड़ा हादसा बच गया। घटना साइड लाइन पर होने से मुख्य लाइन पर अन्य ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ।
दोपहर को मालगाड़ी बांदा रेलवे स्टेशन से खैरार जंक्शन गई थी। वहां इसमें गिट्टी लोड होनी थी। दिन में करीब पौने 2 बजे गाड़ी की पिछली एक बोगी पटरी से उतर गई। सूचना मिलते ही तत्काल रेलवे की तकनीकी टीम घटनास्थल पहुंच गई। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन के जरिये बोगी को पटरी पर लाया गया।
वाहन दुर्घटना ट्रेन व क्रेन को मौके पर भेजा गया। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक मनोज शिवहरे ने बताया कि घटना साइडिंग लाइन में होने से अन्य ट्रेनों के आवागमन में कोई रुकावट नहीं आई। मुख्य लाइन से ट्रेनें गुजरती रहीं। यातायात निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।