फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Car riders kidnapped the youth from near the police station

Banda News: कार सवारों ने थाने के पास से युवक को अगवा किया

Fri, 28 Feb 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Car riders kidnapped the youth from near the police station
गिरवां में थाने के पास युवक को कार में डालते कार सवार।  - फोटो : ग्रामीण
बांदा। डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में थाने से 100 मीटर की दूरी पर गिरवां इंटर कॉलेज के समीप से युवक को जबरन उठा लिया गया।
विज्ञापन

कार में डालकर युवक को छतरपुर ले जाया गया है। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन में पांच सदस्यीय पुलिस टीम छतरपुर के लिए रवाना की गई है। अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
छतरपुर जिले के लवकुश नगर थानांतर्गत बड़मऊ गांव निवासी लवकेश राजपूत ने जनपद चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के देवल गांव निवासी बबलू और नरैनी कस्बे के शास्त्री नगर पुष्पेंद्र के बीच में डेढ़ लाख रुपये दिए थे। रकम बबलू के हवाले थी, जबकि पुष्पेंद्र इसका माध्यम था। कई बार लवकेश ने रुपयों की मांग की, लेकिन रकम अदा नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर पुष्पेंद्र, बबलू के अलावा नरैनी के शास्त्री नगर निवासी सुकेश और चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के देवल गांव निवासी शिवम को लवकेश ने शुक्रवार को गिरवां बुलाया था। गिरवां में शाम के समय गिरवां इंटर कॉलेज के पास सभी की मुलाकात हुई। रुपयों के लेन-देन को लेकर आपस में कहासुनी होने के बाद लवकेश ने बबलू को जबरन अपनी कार में बैठा लिया और छतरपुर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बबलू के अन्य साथियों ने बाइक से पीछा किया, लेकिन तेज रफ्तार कार को पकड़ नहीं पाए। दिनदहाड़े युवक को उठाए जाने का वीडियो वायरल होते ही गिरवां थाना पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि पांच सदस्यीय पुलिस टीम छतरपुर के लिए रवाना कर दी गई है।
पुष्पेंद्र को भी साथ में भेजा गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मालूम हो कि पुष्पेंद्र और बबलू फुफेरे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed