फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Candidates returned without interview, 153 selection list released in the evening

Banda News: बिना साक्षात्कार लौटे अभ्यर्थी, शाम को जारी हुई 153 के चयन की सूची

Sat, 25 Mar 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Candidates returned without interview, 153 selection list released in the evening
बांदा। राजकीय आईटीआई कॉलेज में शनिवार को वृहद रोजगार मेला का आयोजन चित्रकूट धाम मंडल बांदा के क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से किया गया। 491 बेरोजगारों के जमा कराए गए बायोडाटा। बिना साक्षात्कार लिए 491 अभ्यर्थियों में 153 के चयन की सूची जारी की।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित वृहद रोजगार मेले में 491 बेरोजगारों ने 9 कंपनियों को अपना बायोडाटा दिया। इसमें 153 युवक-युवतियों का चयन भी हुआ। जिसमें लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 15, ब्लैक होंड सिक्योरिटी सर्विसेज प्रा.लि. में 08, ब्राइड फ़्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल्स एंड आयुर्वेदिक प्रा.लि. में 30, यूनिवर्सल इंटरप्राइजेज में 12, बीकेएके बायोप्लानटेक में 04, कैरियर ब्रिज सॉल्यूशन में 11, फ्लिप कार्ट की एजी इंटरप्राइजेज में 21, डूसेट इंटरप्राइजेज में 31, कैपिटल प्रोटेक्शन प्रा.लि. में 21 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों में चयन किया गया है। उधर साथियों द्वारा पूर्व में कम्पनियों द्वारा सही मानदेय न देने पर नौकरी छोड़ने को लेकर ससंकित रहे। क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय के प्रभारी व मेला प्रभारी ओपी पांडेय का कहना है कि 491 बेरोजगारों का साक्षात्कार लेना संभव नहीं था इसलिए बायोडाटा जमा करवा लिया गया है बाद में कम्पनियां अपने अनुसार युवकों को बुला लेंगी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की जुबानी मेले की कहानी
सूचना पट पर 20 हजार लिखा, मिलेंगे 10 हजार
-रोजगार मेले में आए तिंदवारी ब्लॉक के सेमरी गांव निवासी आईटीआई, ट्रिपल सी, स्नातक डिग्री धारक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पट में वेतन 20 हजार रुपये लिखा है, जबकि बताया कि 10 हजार रुपये मिलेंगे। ब्राइड फ्यूचर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने बायोडाटा जमा करा लिया है। कहा है कि सेलेक्शन की सूचना मोबाइल पर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन की नहीं दी जानकारी
- नरैनी के नरेंद्र कुमार का कहना है कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में साक्षात्कार दिया है। कमीशन आधारित फील्ड में काम करने वाला जॉब है। बायोडाटा जमा करा लिया गया है। चयन हुआ या नहीं बताया नहीं गया।

पहले चुने गए लोगों को नहीं आई कॉल
- स्वराज कालोनी निवासी बृजेन्द्र का कहना है कि ब्राइड फ़्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल्स एंड आयुर्वेदिक प्रा.लि. में बायोडाटा जमा किया है, सेलेक्शन की सूचना मोबाइल पर देंगे। ऐसा बताया गया है, लेकिन कुछ साथी हैं, जिनका पहले चयन हुआ था पर उनके पास कॉल नहीं आई।


नौकरी को लेकर है आशंका
- अलिहा निवासी महेश कुमार का कहना है कि फ्लिपकार्ट का नाम देकर एजी इंटरप्राइजेज के नाम पर कम्पनी ने बायोडाटा जमा कराया है। पहले लगे मेले में साथियों ने भी इसमें इंटरव्यू दिया था। एक माह बाद परेशानियों और मानदेय में हीलाहवाली पर छोड़ दिया था। इसलिए मन में आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed