फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   campaign against electricity bill collection

बिजली बिल वसूली के खिलाफ संयुक्त अभियान

Mon, 19 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 19 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
campaign against electricity bill collection
फार्म बांटते कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस और बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू कर पिछली केंद्र सरकार द्वारा बुंदेलखंड को दी गई मुफ्त बिजली का बिल वसूले जाने पर विरोध शुरू कर दिया है। इसके लिए दोनों संगठन लोगों से आवेदन भरवा रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को जिला न्यायालय परिसर में बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय और कांग्रेस नेताओं ने आरटीआई के तहत केंद्र सरकार से मिली सूचना अधिवक्ताओं को दिखाते हुए बताया कि वर्ष 2010 से आज तक बुंदेलखंड में 500 मेगावाट बिजली मुफ्त मिल रही है। लेकिन यूपी व एमपी सरकारों ने किसानों और उपभोक्ताओं से इसका बिल वसूल लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी, पूर्व बार अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान, ओमप्रकाश सिंह गौतम, राममिलन सिंह पटेल, किशन बाबू गुप्ता, मोहम्मद इस्लाम, सद्दाम, नवनीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed