फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cake cut sparrows celebrate Mulayam's birthday

केक काट सपाइयों ने मनाया मुलायम का जन्मदिन

Fri, 23 Nov 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 23 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cake cut sparrows celebrate Mulayam's birthday
प्रगतिशील सपा की गोष्ठी में मुलायम के चित्र पर प्रतीकात्मक मिठाई खिलाते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा और प्रगतिशील सपा ने अलग-अलग आयोजन किए। इस मौके पर केक काटे और मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की प्रार्थना की। इस दौरान दिवारी नृत्य का भी आयोजन हुआ और रक्तदान किया गया।  

विज्ञापन


सपा ने रायफल क्लब ग्राउंड के पास आयोजित समारोह में केक काटा। यहां दिवारी नृत्य भी हुआ। अच्छा प्रदर्शन करने वाले नर्तकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को शील्ड और इनाम दिए गए। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी शकील अली, लाखन सिंह, प्रदीप यादव, रामकिशोर राजपूत, मनोज वर्मा, प्रदीप जड़िया, प्रदीप यादव, दिनेश शर्मा, शेखर शर्मा, शानिया खान, मदन गोपाल, मुशीर अहमद फारुकी, यूसुफ आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


उधर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने अपने कैंप कार्यालय में गोष्ठी कर केक काटा। सपा मुखिया के दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां ने 9 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली रैली में भागीदारी की अपील की। उपाध्यक्ष सूबेदार सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, प्रमुख महासचिव दुर्गा प्रसाद यादव, महासचिव शोभाराम कश्यप, गजेंद्र द्विवेदी, उमेशचंद्र कुशवाहा, पुष्पेंद्र पटेल, जगमोहन यादव आदि शामिल रहे। इस अवसर पर बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रचारक अशोक वर्मा, जोनल प्रचारक सत्यप्रकाश अंबेडकर और मंडल अध्यक्ष यूनुस खां भी मौजूद रहे। कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सपा यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष आमिर खां मन्नी और लोहिया वाहिनी प्रदेश के सदस्य अजय चौहान दादा ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया। शकील अंसारी, जाबिर राइन, रिजवान अहमद राइन, रईस अहमद और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके वाजपेयी शामिल रहे। उधर, सपा छात्र सभा ने मुलायम सिंह के 80वें जन्मदिन पर केक काटकर मिठाई व फल बांटे। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष ओमनारायण त्रिपाठी विदित, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पियूष गुप्ता, छात्र नेता शिवम सिंह गौर, प्रियांशू गुप्ता, दिनेश यादव, सनत दीपू, राजन चंदेल, अचिन खरे, अंशू चौहान, आशीष श्रीवास्तव, दिनेश यादव इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed