{"_id":"653d522b164126cefc02514d","slug":"cabinet-ministers-plane-waved-in-the-sky-banda-news-c-12-1-knp1074-456098-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आसमान में लहराया कैबिनेट मंत्री का विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आसमान में लहराया कैबिनेट मंत्री का विमान
Sat, 28 Oct 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का विमान देवांगना हवाई पट्टी पर लहराते हुए लैंड हो पाया। यह नजारा देख मौजूद लोगों की कुछ देर के लिए सांसे थम सी गईं, लेकिन इस घटना में कैबिनेट मंत्री समेत उनकी टीम के सभी साथी सकुशल रहे।
शनिवार को चार्टर विमान से चित्रकूट पहुंचे कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का विमान जैसे ही देवांगना हवाई पट्टी पर पहुंचा तो निर्धारित लेन पर नहीं उतर सका। पायलट की चूक या संकेत में गडबड़ी के चलते विमान अधूरे बने लेन पर दौडऩे लगा। कई बार लहराया विमान और आगे जाकर उबड़ खाबड़ होने की जानकारी पर मौजूद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की सांसे थम सी गई।
इस मामले में सदर एसडीएम सौरभ यादव ने कहा कि फिलहाल ऐसा खतरे वाली स्थिति नहीं थी। पायलट के भ्रम से कुछ हालात बने लेकिन विमान पूरी तरह सुरक्षित ही लैंड हुआ है। मंत्री समेत पूरे स्टाफ को कतई चोट तक नहीं आई। इसके बाद मंत्री बांदा के लिए रवाना हुए।