{"_id":"62b9f3c6762e673b4976b69f","slug":"businessman-dies-in-accident-banda-news-knp7046258174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यापारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंदाघाट/तिंदवारी (बांदा)। रिश्तेदारों के साथ बाइक से जा रहे व्यापारी को नेशनल हाईवे पर ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव काफी देर नेशनल हाईवे पर पड़ा रहा। बाद में पत्नी ने आकर शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फतेहपुर जिले के मैकुवा डेरा (सरकंडी) निवासी प्रेमचंद्र निषाद (35) बेंदाघाट में बिसात खाना की दुकान किए था। वह अपने रिश्तेदारों के साथ सोमवार की दोपहर बाइक से जौहरपुर में एक ढाबे में खाना खाने गया था। नेशनल हाईवे पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमचंद्र जिन रिश्तेदारों के साथ गया था वह मौके से भाग निकले।
चौकी इंचार्ज राधा कृष्ण तिवारी ने शव को मोर्चरी में रखवाया। देर शाम प्रेमंचद्र की पत्नी केशकली ने कपड़ों से उसकी बांदा आकर पहचान की। वह अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है। उधर, पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि घटना के समय उसके पति के साथ दो लोग मौजूद थे। उनका गायब होना संदिग्ध है।