फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Buses going to Jhansi and Panna troubled

Banda News: झांसी व पन्ना जाने वाली बसों ने किया परेशान

Thu, 31 Aug 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 31 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Buses going to Jhansi and Panna troubled
बांदा। रक्षाबंधन पर रोडवेज बस स्टैंड में यात्रियों की भरमार रही। सर्वाधिक भीड़ महिला यात्रियों की थी। लंबी दूरी की बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। सवारियां ज्यादा होने से कारण सीटों की किल्लत रही। लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर सरकार ने दो दिन के लिए बहनों की यात्रा फ्री कर दी है। जिससे महिला यात्रियों की भीड़ रही। परिवहन निगम के अधिकारी ज्यादातर लोकल रूटों पर बसों को दौड़ा रहे थे। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर के लिए इक्का-दुक्का बसें थी। झांसी के लिए एक भी बस नहीं थी। झांसी जाने वाले यात्रियों ने ट्रेन का सहारा लिया। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना, अजयगढ़, सतना के लिए भी बसें नहीं थी। फतेहपुर के लिए कोई बस नहीं थी। यात्रियों को मजबूरन डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

खाईपार निवासी सतेंद्र ने बताया कि पत्नी को भाई के राखी बांधने के लिए झांसी जाना है। लेकिन तीन घंटे से बैठे है कोई बस नहीं है। अब ट्रेन से झांसी जाएंगे। बदौसा के बबेरू की सियादुलारी ने बताया कि उसे पन्ना जाना है। लेकिन बस नहीं है। कंट्रोल रूम में पूछा तो बोले कालिंजर तक चली जाओं वहां से दूसरे साधन से चली जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी के लिए यहां से कोई बस नहीं चलती है। झांसी से आने वाली बस ही झांसी जाती है। पन्ना व अजयगढ़ के लिए उनकी तीन बसें लगी है।
लक्ष्मण सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed