फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bus collided with a tree after hitting a Bolero, 20 injured

Banda News: बोलेरो को टक्कर मार पेड़ से भिड़ी बस, 20 घायल

Sat, 01 Feb 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bus collided with a tree after hitting a Bolero, 20 injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। महाकुंभ यात्रियों की स्लीपर बस ने शुक्रवार की दोपहर खुरहंड और महुआ गांव के बीच बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। पांच एंबुलेंसों से घायलों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज और जिला ले जाया गया।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर से एक स्लीपर बस कुंभ यात्रियों को लेकर प्रयागराज गई थी। संगम स्नान करने के बाद स्लीपर बस में बैठकर सभी यात्री वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

खुरहंड और महुआ गांव के बीच बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।
इस हादसे में बस में सवार कुंभ यात्री टीकमगढ़ जिले के लिधौरा गांव निवासी लक्ष्मी गुप्ता (55), अतर्रा कस्बा निवासी गोविंद (32), जितेंद्र (34), विनय कुमार (32), सुनील कुमार (36), हरीशंकर (34) समेत 20 लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर अमित कुमार के मुताबिक कुंभ यात्री मामूली रूप से घायल हुए। सभी घायलों को पांच एंबुलेंसों के जरिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्री गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इधर, नगर कोतवाली पुलिस ने ऐसी किसी दुर्घटना की जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed