फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhandi farmers will grow Shrianna in Ashadhi farming

Banda News: आषाढ़ी किसानी में श्रीअन्न उगाएंगे बुंदेली अन्नदाता

Sat, 07 Jun 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhandi farmers will grow Shrianna in Ashadhi farming
बांदा। आषाढ़ी किसानी में अन्नदाता श्रीअन्न की दोगुना पैदावार करेंगे। जिले में कृषि विभाग ने बोआई के लिए खरीफ की अन्य फसलों के साथ मोटे अनाजों का आच्छादन लक्ष्य तय कर दिया है। इस वर्ष ज्वार सहित 92 हजार हेक्टेयर में मोटे अनाज उगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले सहित बुंदेलखंड में पुराने जमाने में किसान मोटे अनाज सांवा, कोदो, रागी, चना, रामदाना, ज्वार व बाजरा जैसी फसलों की प्रमुखता से पैदा करते रहे हैं, लेकिन बदलते समय के साथ मोटे अनाज खेतों से गायब हो गए। जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि मोटे अनाज सेहत के लिए बेहद मुफीद हैं और उपज के लिए कम पानी की जरूरत होती है। उप निदेशक कृषि विजय कुमार ने कहा कि जिले में मानसून बारिश के साथ शुरू होने वाली खरीफ में इस साल मोटे अनाजों के आच्छादन लक्ष्य में दो गुना का इजाफा किया गया है। बताया कि इस साल खरीफ में 55 हजार हेक्टेयर में ज्वार, सात हजार हेक्टेयर में बाजरा, 10 हेक्टेयर में मक्का व 20 हेक्टेयर अन्य मोटे अनाजों की बुआई के लिए शामिल हैं। मक्का सहित मोटे अनाजों की बुआई का लक्ष्य लंबे समय से इतना अधिक किया गया है। उम्मीद है कि यह लक्ष्य किसान पूरा करेंगे। बाजार में मोटे अनाज की मांग बढ़ने से किसान भी इसे बोने में अब दिलचस्पी दिखा रहा है। किसानों को मोटे अनाजों का बीज बिक्री केंद्रों में उपलब्ध रहेगा, जिसमें शासन की ओर से सब्सिडी भी दी जा रही है। साथ ही मोटे अनाजों की पैदावार को प्रोत्साहित करने को सरकार की ओर से जो भी सुविधाएं मिलेंगी, उन्हें भी किसानों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed