फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand created Nasimuddin record fourth consecutive win in the Legislative Council elections

बुंदेलखंड में नसीमुद्दीन ने बनाया रिकार्ड, लगातार चौथी बार विधान परिषद में जीता चुनाव

Sat, 24 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 24 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand created Nasimuddin record fourth consecutive win in the Legislative Council elections

लगातार चौथी बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद में निर्वाचित होकर बुंदेलखंड की राजनीति में बसपा के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सबसे लंबी मुद्दत तक ‘माननीय’ होने का तमगा हासिल किया है।

विज्ञापन


विधान सभा और विधान परिषद में उनका कार्यकाल दो दशक की सीमा पार कर गया है। इस पर यहां उनके गृह जनपद में बसपाइयों और समर्थकों में खुशियां मनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में सिद्दीकी लगातार चौथी बार चुनाव जीते। वह 30 जनवरी 1997 से लगातार एमएलसी हैं। इनके पूर्व 1991 में बांदा सदर सीट से विधान सभा का चुनाव जीतकर विधायक बने थे। कुल मिलाकर वह अपने जीवन के 20 बरस विधान परिषद और विधान सभा में गुजार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड में किसी राजनीतिक की विधायक बने रहने की यह सबसे लंबी पारी है। बांदा शहर के बाशिंदे नसीमुद्दीन वालीबाल के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। नेशनल लेबल तक कई मुकाबले जीते। बाद में 1988 में बसपा में शामिल होकर खिलाड़ी से ‘राजनीतिज्ञ’ बन गए।

1991 में बसपा के टिकट पर बांदा सदर से विधान सभा चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने। प्रदेश सरकार में वह चार बार काबीना मंत्री बने। 21 मार्च 1997, 21 सितंबर 1997, 13 मई 2002 और 11 मई 2007 को (चार बार) मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। 30 जनवरी 1997 को पहली बार बसपा से विधान परिषद सदस्य चुने गए।


कार्यकाल पूरा होने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें दोबारा 30 जनवरी 2003 को विधान परिषद में चुनाव लड़ाया और वह चुने गए। तीसरी बार वह 30 जनवरी 2009 में एमएलसी हुए। अब लगातार चौथी बार बसपा ने उन्हें विधान परिषद में पहुंचाया है। बसपा सरकार में 2007 से 2012 तक डेढ़ दर्जन मंत्रालयों के कैबिनेट मंत्री रहे। 8 मार्च 2012 से वह विधान परिषद में नेता विरोधी दल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed