फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bundelkhand

Banda News: बुंदेलखंड राज्य का लिया संकल्प

Tue, 17 Sep 2024 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand
बांदा। बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले कचहरी परिसर में बैठक हुई। कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। अलग राज्य के लिए नौ सदस्यीय टीम का गठन किया, जो इसके लिए संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक रमेशचंद्र दुबे की अगुवाई में अलग बुंदेलखंड राज्य की रणनीति बनाई गई। इसमें बुंदेलखंड राष्ट्र समिति प्रमुख प्रवीण पांडेय,डालचंद्र, बुंदेलखंड जनशिक्त मोर्चा संयोजक सुशील द्विवेदी, राकेश यादव, बुंदेलखंड नवनिर्माण अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, बुंदेली सेना अध्यक्ष भानु मिश्रा, भाकियू मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी, अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी, सैनिक कल्याण परिषद के डा.संजय दुबे ने हुंकार भरी। कहा कि एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। संघर्ष के लिए नौ सदस्यीय समिति बनाई गई। पदाधिकारियों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में टोल टैक्स माफ करने, बुंदेलखंड के सभी जिलों में विश्वविद्यालय खोलने, युवकों को पलायन रोकने की भी मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed