फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundeli women will become skilled with Rajasthani art

राजस्थानी कला से बुंदेली महिलाएं बनेंगी हुनरमंद

Sun, 29 Aug 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bundeli women will become skilled with Rajasthani art
बांदा। ग्रामीण महिलाओं को बांधनी कला (वस्त्रों की रंगाई) का प्रशिक्षण कनवारा गांव में दिया गया। बांधनी कला राजस्थान की प्रसिद्ध कलाओं में से एक है। इसमें कपड़ों पर कई प्रकार के पैटर्न बनाने के लिए कपड़े को धागे से विभिन्न विधियों द्वारा बांधकर रंगा जाता है।
विज्ञापन

इससे आकर्षक साडिय़ां, दुप्पटे, चादर, कुशन कवर, मेज पोश, सूट, शर्ट इत्यादि बनाए जाते हैं। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किसान प्रगति योजना व गृह विज्ञान महाविद्यालय में संचालित महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला में बंधेज द्वारा वस्त्रों की परिसज्जा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में 45 महिलाओं और किशोरियों ने प्रतिभाग किया। किसान प्रगति योजना अध्यक्ष डॉ. दीप्ति भार्गव, सहायक प्राध्यापक डॉ. दीक्षा गौतम ने बॉधनी कला पर प्रशिक्षण दिया। किसान प्रगति योजना कुलपति डॉ. यूएस गौतम के मार्गदर्शन में चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उद्देश्य गांवों का विकास, कृषि एवं कृषिगत उद्यमों का विकास तथा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ आर्थिक स्वावलंबन है। कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष किसानों को गाजरघास प्रबंधन की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed