फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundeli children become meritorious in learning out short exam

लर्निंग आउट कम परीक्षा में मेधावी बने बुंदेली बच्चे

Sun, 16 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bundeli children become meritorious in learning out short exam
Bundeli children become meritorious in learning out short exam - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड के परिषदीय स्कूलों के बच्चे पढ़ाई में बेहतर साबित हुए हैं। इसका खुलासा पिछले नवंबर माह में शासन द्वारा बोर्ड की तर्ज पर कराई गई प्रदेश स्तरीय लर्निंग आउटकम (एसएटी-1) परीक्षा में हुआ है। बुंदेलखंड के 21 फीसदी बच्चों को ‘ए प्लस’ व 22 फीसदी बच्चों कोे ‘ए’ ग्रेड मिला हैं।
विज्ञापन

19 फीसदी बालक-बालिकाएं ‘बी’ और 13 फीसदी ‘सी’ग्रेड में पास हुए है। ज्यादातर बच्चों ने गणित, विज्ञान, सामान्य विज्ञान, हिंदी, इतिहास, सामान्य ज्ञान, शब्दों की पहचान समेत नैतिक मूल्यों से संबंधित परीक्षा में अपनी यह सफलता पाई है। इस परीक्षा में 5 वीं से 8वीं तक के बच्चे शामिल हुए थे। अब दूसरे चरण मेें 19 फरवरी को कक्षा-3 से 8 तक के बालक-बालिकाओं की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

प्रदेश में बेहतर रहा बुंदेलखंड का परिणाम
एडी बेसिक गंगा चरण राजपूत ने बताया कि लर्निंग आउटकम (एसएटी-1) परीक्षा के प्रदेश स्तर नतीजे में ‘ए प्लस’ में 18, प्रतिशत ‘ए’ ग्रेड में 21 व ‘बी’ ग्रेड में 19 और और ‘सी’ग्रेड में 14 फीसदी बालक बालिकाएं पास हुए हैं। जब कि बुंदेलखंड में 21 फीसदी बच्चों ने ‘ए’ प्लस स्थान हासिल किया है। 22 फीसदी कोे ‘ए’ ग्रेड व 19 फीसदी को ‘बी’ ग्रेड और 13 फीसदी को ‘सी’ग्रेड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लर्निंग आउटकम परीक्षा में बुंदेलखंड के ‘ए प्लस’ ग्रेड पाने वाले बालक-बालिकाएं- (प्रतिशत)
जनपद ए प्लस ए ग्रेड बी ग्रेड
बांदा 19.61 20.70 19.43
चित्रकूट 27.44 27.48 20.19
हमीरपुर 23.77 24.60 18.72
महोबा 25.33 24.50 17.50
जालौन 16.27 20.72 21.56
झांसी 25.93 21.92 17.84
ललितपुर 14.15 15.29 18.21
औसत 21.79 25.27 19.06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed