{"_id":"63f3b80edbbc9017590ba072","slug":"bulldozers-run-directly-on-encroachment-commissioner-banda-news-c-12-1-89228-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर सीधे बुलडोजर चले : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर सीधे बुलडोजर चले : कमिश्नर
Mon, 20 Feb 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण पर सीधे बुलडोजर चले : कमिश्नर
- भूमि विवाद के मामलों में दोनों पक्ष पाबंद करें
- शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण हों
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा/नरैनी/बबेरू। सरकारी जमीनों के अतिक्रमण पर सीधे बुलडोजर चलाया जाए। गुटखा खाकर कार्यालय आने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाए। बदौसा राजस्व निरीक्षक को डायरी न बनाने पर पदोन्नति की चेतावनी दी। समाधान दिवस में मंडलायुक्त ने शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए।
सोमवार को तहसील अतर्रा के संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर आरपी सिंह ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि एसडीएम चकरोड, खलिहान, तालाब सहित सरकारी भूमि में अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर 67 की कार्रवाई के चक्कर में न पड़े। सीधे अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया जाए। आईजी विपिन कुमार मिश्र ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद के मामलों में दोनों पक्षों को भारी मुचलके पर पाबंद किया जाए। यहां एसडीएम विकास यादव, सीओ जियाउद्दीन अहमद, इंस्पेक्टर सुनील शुक्ला, कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे आदि रहे।
नरैनी तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दीपा रंजन ने समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। अनावश्यक मामलों को लंबित न रखा जाए। अधिकारी कार्यालयों में भी नियमित 10 से 12 बैठकर समस्याओं का निस्तारण करें। एसपी अभिनंदन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए। यहां सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एसडीएम रजत वर्मा, सीएमओ अनिल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
बबेरू में एसडीएम रावेंद्र सिंह ने समस्याएं सुनी। 20 में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार अभिनव तिवारी मौजूद रहे। पैलानी में भी एसडीएम ने समस्याएं सुनीं।