फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Budget sought for repair of Nawabi Jama Masjid

Banda News: नवाबी जामा मस्जिद की मरम्मत के लिए मांगा बजट

Thu, 05 Jun 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Budget sought for repair of Nawabi Jama Masjid
संरक्षित स्मारक जामा मस्जिद की टूटी मीनार। - फोटो : संवाद
बांदा। नवाबी जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग की ओर से कराए गए गुणवत्ताविहीन कार्य की जांच कराने और मरम्मत के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने का मुद्दा बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा पटेल ने भी उठाया है। केंद्रीय संस्कृ़ति मंत्री को पत्र भेजकर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने इसी मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री को हाल ही में पत्र भेजा है। बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा पटेल ने संरक्षित स्मारक नवाबी जामा मस्जिद के बारे में भारत सरकार के संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को भेजे पत्र में कहा कि उन्होंने भ्रमण के दौरान देखा है कि देखरेख के अभाव में संरक्षित इमारत जर्जर होती जा रही है। पुरातत्व विभाग द्वारा कराए गए मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं हैं।
विज्ञापन

सांसद ने केंद्रीय मंत्री से मांग की है कि संरक्षण के दायित्व का उचित निर्वहन कराने और मरम्मत के लिए पर्याप्त बजट स्वीकृत कराया जाए। इसके साथ ही पिछले कार्यों की जांच के आदेश निर्गत किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed