फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Broom was commanded by officers

अफसरों ने थामी झाड़ू

Mon, 18 Jul 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 18 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Broom was commanded by officers
डीएम योगेश कुमार ने खुद थामी झाड़ू और कर डाली सफाई। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। स्वच्छता सप्ताह यहां भी शुरू हो गया। सोमवार की सुबह डीएम से लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने खुद सफाई कर स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। यह सप्ताह 24 जुलाई तक चलेगा।

विज्ञापन


सफेद लकालक पैंट, टीशर्ट और सिर पर सफेद कैप लगाए डीएम योगेश कुमार ने खुद भी झाडू संभाली। उन्हें देखकर अन्य अफसरों ने भी सड़क नाले, नालियों और कूड़े के ढेरों को समेटना शुरू कर दिया। स्कूल कालेजों के छात्र-छात्राएं भी झाड़ूू लगाकर कचरा साफ करने में जुट गए।
विज्ञापन


शहर के अधिकांश इलाकों में स्वच्छता टीम के सदस्य सफाई करते नजर आए। हालांकि आम लोगों ने इसमें खास दिलचस्पी नहीं ली। उनकी भूमिका सिर्फ तमाशाई तक रही। सुबह आठ बजे महेश्वरी देवी चौराहे पर स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत हुई। मंच पर डीएम और एसपी, सीडीओ और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सीडीओ आरके सिंह ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी को सामूहिक शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि अपने घर का कूड़ा कचरा सड़क या दरवाजे न फेंकें। इसे नगर पालिका के कूड़ा वाहन में डालें। पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय ने भी सफाई को जरूरी बताया। अध्यक्ष विनोद जैन ने अभियान में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मुईनुद्दीन राही ने किया।


अधिकारियों के नेतृत्व मेें अलग-अलग जत्थों में शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई की। सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, एसडीएम प्रहलाद सिंह, अपर एसपी मायाराम वर्मा, ईओ नगर पालिका वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बीएसए एसएन सिंह, सफाई निरीक्षक एचएस निरंजन, बजरंग इंटर कालेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, नगर शिक्षा अधिकारी भी शामिल रहे। सरस्वती बालिका विद्यालय की छात्रा कुमारी शशि ने अभिनंदन गीत गाया। रजनी गुप्ता ने प्रार्थना और डॉ.अशोक अवस्थी ने मंत्रोच्चारण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed