{"_id":"5ec80b868ebc3e907b73efa0","slug":"brick-and-kiln-worker-returning-home-dies-banda-news-knp5615185123","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे ईंट-भट्ठा मजदूर की रास्ते में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौट रहे ईंट-भट्ठा मजदूर की रास्ते में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंदा घाट (बांदा)। रायबरेली में ईंट भट्ठा में मजदूरी के दौरान लॉकडाउन में फंस गया मजदूर परिवार के साथ बांदा के पैतृक गांव चल पड़ा। फतेहपुर से पिकअप में तिंदवारी आते समय रास्ते में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पिकअप चालक बेंदा घाट चौराहे पर ही शव उतारकर भाग निकला।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझीवां गांव का मंगल (40) पुत्र रामलाल रायबरेली में ईंट भट्ठे में काम करता था। लॉकडाउन में भट्ठा बंद होने पर वह अब तक वहीं फंसा रहा। गुरुवार को ट्रक और बस से फतेहपुर आया। शुक्रवार को वहां से पिकअप पर सवार होकर तिंदवारी आ रहा था। उसके साथ पत्नी और दो मासूम बच्चे भी थे।
पिकअप में ही उसकी अचानक हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पिकअप चालक यहां बेंदा घाट चौराहे पर शव और उसकी पत्नी और बच्चे को उतारकर भाग गया। खबर मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी विजेता ने बताया कि दो दिन से सांस में तकलीफ थी और बुखार आ रहा था। भट्ठा मालिक ने झोला छाप डाक्टर को दिखाया था। उसने दो गोलियां दी थीगं। भट्ठा मालिक ने पैसा नहीं दिया।
तिंदवारी इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह और चौकी प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह और यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर मेडिकल कालेज भेज दिया। मृतक के पैतृक गांव से परिजन भी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम से मौत की वजह पता चलेगी। कोरोना संक्रमण की भी आशंका जताई जा रही है।