{"_id":"652cd1361a10aa2ae6078b0a","slug":"bought-vehicle-on-navratri-and-got-tilak-done-from-daughters-banda-news-c-212-1-sknp1008-3485-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नवरात्र पर वाहन खरीद बेटियों से कराया तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नवरात्र पर वाहन खरीद बेटियों से कराया तिलक
Mon, 16 Oct 2023 11:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
बांदा। त्योहारों के लिए बाजार सज गए हैं। ग्राहकों की लुभाने के लिए नई-नई डिजाइन के उत्पाद बाजार में हैं। नवरात्र के पहले दिन ही एक सैकड़ा से अधिक बाइक व चार पहिया वाहन बिके। इतने ही लोगों ने अष्टमी, धनतेरस आदि के लिए गाड़ियों की बुकिंग कराई। अधिकांश ग्राहकों ने खरीद करने के बाद अपने वाहनों पर बेटियों व घर की बहुओं से तिलक लगवाया और फिर एजेंसी से लेकर उसे गए। फाइनेंस कंपनियों ने भी एजेंसियों पर अपने एजेंट बैठाए, जिससे लोन की सुविधा के साथ ग्राहक आसानी से बजट के अंदर अपनी पसंदीदा वाहन को खरीद सके।
होंडा एजेंसी के मैनेजर सतेंद्र तिवारी ने बताया कि पहले दिन करीब 40 बाइक बिकीं। इतनी ही बाइकों की बुकिंग हुई। हीरो बाइक एजेंसी के आशीष का कहना है कि पितृ पक्ष के कारण पूरे एक माह तक खरीदारी पूरी तरह से ठंडी रही। नवरात्र के पहले ही दिन 25 से 30 बाइक बिकी हैं। कुछ ने बाइकों की सिर्फ बुकिंग कराई है। अब दीपावली तक बाजार गुलजार रहेगा।
बाइक एजेंसी के दर्पण अग्रवाल का कहना है कि रविवार को 30 बाइकों की बिक्री व 20 की बुकिंग की गई। ग्राहकों को कंपनी की ओर से विभिन्न ऑफर दिए गए हैं। महज एक हजार में बाइक फाइनेंस करने की सुविधा है। पांच साल का रजिस्ट्रेशन व बीमा दिया जा रहा है। जिले में अनुमानित तीन सैकड़ा से ज्यादा दो पहिया व एक दर्जन से अधिक चार पहिया बिके हैं।