{"_id":"64a5c860c46baa8e9d0c8449","slug":"bolero-overturned-after-hitting-a-tree-seven-injured-banda-news-c-212-1-bnd1001-150-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में सड़क हादसा: पेड़ से टकराकर पलटी बोलेरो, सात घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में सड़क हादसा: पेड़ से टकराकर पलटी बोलेरो, सात घायल, मची चीख-पुकार
Thu, 06 Jul 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
छत्तीसगढ़ से चित्रकूट जा रहे दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार सात लोग घायल हो गए। एंबुलेंस द्वारा घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के पांडे तराई के रहने वाले सुखदेव (38), उनकी पत्नी अनुसुइया (35), लखनपुर के मनीष (22), मुन्नी (45), भगतपुर की लक्ष्मी (24), मदानी गांव निवासी निर्मला (40), यह सभी अपने गांव से एक बोलेरो में सवार होकर चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे।
नरैनी व कालिंजर के बीच ड्राइवर को झपकी आ जाने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद बोलेरो सडक़ किनारे खंती में नीचे जा गिरी। जिससे यह सभी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची १०८ एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।