{"_id":"659063d9ae9e2562ef0c20c0","slug":"bolero-crushed-a-laborer-sitting-on-the-roadside-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-5727-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क किनारे बैठे मजदूर को बोलेरो ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क किनारे बैठे मजदूर को बोलेरो ने कुचला, मौत
विज्ञापन
बांदा। सड़क किनारे शौच के लिए बैठे मजदूर को कोहरे में बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। परिजन घायल को लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव निवासी राजेंद्र (32) शुक्रवार की रात 10 बजे शौच के लिए भभुवा-पिंडारन मार्ग पर गया था। वहां वह सड़क के किनारे बैठा था। घने कोहरे में तेज रफ्तार बोलेरो उसे कुचलते हुए चली गई। हादसे की जानकारी लगने पर उसके परिजनों ने उसे बबेरू सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने रात में ही जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
राजेंद्र के बाबा श्रीराम ने बताया कि छह साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह एक बीघा जमीन में खेती किसानी का काम करता था। चार भाइयों में सबसे छोटा था। मरका थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की जान गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।