फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Body of three-year-old Priyanshu, who drowned in the Chandraval River, recovered.

Banda News: चंद्रावल नदी में डूबे तीन वर्षीय प्रियांशु का शव मिला

Thu, 17 Sep 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Body of three-year-old Priyanshu, who drowned in the Chandraval River, recovered.
फोटो 5- जसपुरा सीएचसी में मौजूद परिजन। संवाद
फोटो 5- जसपुरा सीएचसी में मौजूद परिजन। संवाद
विज्ञापन


फोटो 6- एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर खड़े तहसीलदार महेश कुमार गुप्ता। संवाद

-मां के सामने दीवार पार करते समय नदी में गिर गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
पैलानी (बांदा)। पड़ोहरा गांव में चंद्रावल नदी के रपटे से गिरे तीन वर्षीय प्रियांशु का शव बृहस्पतिवार को मिला। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे प्रियांशु अपनी मां शशि और बाबा सुखदेव पाल के साथ इलाज कराने पैलानी जा रहा था। रपटा पार करते समय मां की पकड़ कमजोर होने से वह नदी में फिसल गया। पुलिस व प्रशासन ने तलाश कराई पर सफलता नहीं मिली। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के संज्ञान पर जालौन से एसडीआरएफ टीम बुलाई गई।

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे प्रियांशु का शव केन नदी पुल व पीर दीया बानी इलाके के बीच जाल में फंसा मिला। टीम ने उसे सीएचसी जसपुरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना इंस्पेक्टर ऋषि देव सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रियांशु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। पिता संतोष पाल अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। घटना से मां शशि पाल, दादी दुर्गी, बाबा सुखदेव पाल सहित अन्य परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed