फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Body of rape victim found floating in pond; there was pressure to reach a compromise.

Banda News: दुष्कर्म पीड़िता का शव तालाब में उतराता मिला, सुलह का था दबाव

Tue, 01 Sep 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 01 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Body of rape victim found floating in pond; there was pressure to reach a compromise.
बांदा। मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता युवती का शव तालाब में उतराता मिला। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तालाब से शव निकालकर जांच की।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि उसकी बहन ने तीन लोगों के खिलाफ वर्ष 2022 में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपियों के सुलह करने का दबाव बनाने को लेकर उसने तालाब में कूदकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती का शव गांव से 200 मीटर की दूरी स्थित तालाब में मंगलवार को सुबह उतराता हुआ मिला। सुबह ग्रामीण शौच के लिए आए तो उन्होंने तालाब में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी व मरका थानाध्यक्ष सूबेदार बिन्द ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तालाब से शव को बाहर निकाला गया। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के भाई ने मरका थाना में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ वर्ष 2022 में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। वह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी उसकी बहन के ऊपर सुलह का दबाव बना रहे थे। इसी के चलते उसकी बहन ने रात के समय घर से निकलकर तालाब में कूदकर खुदकुशी की है।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मृतका ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ वर्ष 2022 में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी को लेकर यह घटना हुई है। भाई ने मरका थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed