फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Body of missing laborer found in river

Banda News: नदी में मिला लापता मजदूर का शव

Tue, 07 Nov 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 07 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Body of missing laborer found in river
जसपुरा। करवा चौथ की शाम पत्नी से झगड़ा कर निकले मजदूर का शव सोमवार को छठवें दिन यमुना नदी के गलौली घाट में पानी में उतराता मिला। मां ने उसके अंडर गारमेंट्स से उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के यमुना नदी के गलौली घाट पर युवक का शव पानी में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराई। गजपुरवा गांव की रामप्यारी ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र सुनील निषाद (30) के रूप में की। मृतक की नानी दुलिया ने बताया कि करवा चौथ की दोपहर गांव में जुआ खेलने के दौरान सुनील का कुछ लोगों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

उन्होंने उनके साथ मारपीट की थी। वहां से लौटकर आने पर घर में सुनील का उसकी पत्नी मोनिका से झगड़ा हो गया था। शाम को उसकी पत्नी नाराज होकर अपने मायके फतेहपुर के केवाई गांव चली गई थी। सुनील भी घर से चला गया था। तब से वह लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठवें दिन उसका शव गलौली घाट में नदी में उतराता मिला। नानी ने बताया कि शनिवार को जसपुरा थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। मां रामप्यारी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मृतक अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। नवरात्रि में गांव आया था। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। दो पुत्रियां हैं।



सीओ अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पानी में डूब कर मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed