फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Board exam from tomorrow, 8 exam centers sensitive

बोर्ड परीक्षा कल से, 8 परीक्षा केंद्र संवेदनशील

Sun, 16 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Board exam from tomorrow, 8 exam centers sensitive
बांदा। मंगलवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जिले में आठ परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। बोर्ड ने खबरदार किया है कि जिस केंद्र में पांच से अधिक परीक्षार्थी सामूहिक रूप नकल करते पकड़े जाएंगे, उस केंद्र को डिबार घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा मंगलवार 18 फरवरी से शुरू हो रही है। हाईस्कूल में 24,182 और इंटर में 19,993 परीक्षार्थी है। कुल 44,718 परीक्षार्थी हैं। बांदा तहसील में 18, अतर्रा में 17, बबेरू में 12, नरैनी में 6, पैलानी तहसील में 8 और मंडल कारागार में एक (कुल 61) परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पांच सचल दल गठित किए गए हैं।
विज्ञापन

इनकी कमान डीआईओएस, बीएसए और पौहार, जमुआ व बिरोना गांवों में स्थित जीआईसी के प्रधानाचार्यों को सौंपी गई हैं। आठ परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि लगभग डेढ़ हजार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। माध्यमिक तथा परिषदीय विद्यालयों के अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी कक्ष निरीक्षक बनाया गया हैं।
कक्ष निरीक्षक बिना परिचय पत्र के ड्यूटी नहीं कर सकेंगे। पांच सचल दलों मेेें 23 अधिकारी, प्रधानाचार्य और टीचर शामिल किए गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि जिस केंद्र में पांच से अधिक सामूहिक नकलची पकड़े जाएंगे, उस केंद्र को डिबार करने की कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल फोन सिर्फ केंद्र व्यवस्थापक ही रख सकेंगे। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया है।
ये हैं संवेदनशील परीक्षा केेंद्र
कैलाशपति इंटर कालेज, बेर्रांव। जेएन अखंड इंटर कालेज, चंदवारा। एकलव्य इंटर कालेज, झंझरी पुरवा। सीताराम भोलानाथ इंटर कालेज, गर्गपुर। गुलशने फात्मा बालिका इंटर कालेज, सादीमदनपुर। स्व.छेदीलाल इंटर कालेज, अतर्रा। जय दुर्गे इंटर कालेज, बीरा। संगम इंटर कालेज, चिल्ला को संवेदनशील परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है। जिले में अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र कोई नहीं है।
ड्यूटी में परिचय पत्र अनिवार्य
डीआईओएस ने जिले के सभी इंटर कालेजों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को अवगत कराया है कि बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के परिचय पत्र अनिवार्य रूप से तैयार करके डीआईओएस कार्यालय से हस्ताक्षर करा लें। बिना परिचय पत्र के परीक्षा केंद्र में उपस्थित पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

तीन जोनल व आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट
परीक्षा के लिए तीन जोनल व आठ सेक्टर और प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट/एडीएम (वित्त) संतोष बहादुर सिंह के अधीनस्थ तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। ये 25 परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। इसी तरह जोनल मजिस्ट्रेट/एडीएम (न्यायिक) संजय कुमार भी तीन सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ 23 केंद्रों की निगरानी करेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट/एसडीएम (बबेरू) महेंद्र प्रताप दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ 12 परीक्षा केंद्रों को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed