फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Blood donation made 48 Mahadani

रक्तदान कर 48 बने महादानी

Thu, 14 Jun 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 14 Jun 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Blood donation made 48 Mahadani
रक्तदान करते स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अपर निदेशक डॉ.ओमकार नाथ। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री के बीच 48 लोगों ने रक्तदान का महादान किया। 50 से अधिक लोगों ने जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। पुलिस अधीक्षक शालिनी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इन महादानियों को सराहा और अमर उजाला फाउंडेशन का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। 

विज्ञापन


गुरुवार को विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसपी शालिनी और राजकीय मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. डी नाथ, चित्रकूटधाम मंडल के अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डा. ओमकारनाथ कौशल, संयुक्त निदेशक डॉ. एनडी शर्मा, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार और सीएमएस डॉ. किशोरीलाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शिविर के उद्घाटन की रस्म अदा की।
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके वाजपेयी के नेतृत्व में ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान के महादानियों का पंजीकरण से लेकर टेस्ट और अन्य औपचारिकताएं पूरी कराईं। उद्घाटन अवसर पर एसपी शालिनी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। दान किया गया रक्त अनेकों लोगों की जान बचाता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक और ब्लड बैंक प्रभारी ने कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई समस्या पैदा नहीं होती। रक्तदान के बाद 24 घंटे में नई रक्त कोशिकाएं तैयार हो जाती हैं। रक्तदान करने वालों को दिल का दौरा और लीवर से संबंधित बीमारियों का खतरा कम रहता है। मानसिक संतुष्टि मिलती है। उधर, रक्तदान के लिए लोगों में खासा जज्बा रहा। केसीएनआईटी, व्यापार मंडल, भारतीय जनता युवा मोर्चा, युवा पटेल वाहिनी आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया।

केसीएनआईटी के स्टूडेंट वेलफेयर मैनेजर श्यामजी निगम के नेतृत्व में केसीएनआईटी के छात्र-छात्राओं के जत्थे ने और व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश व युवा अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अमित सेठ भोलू के नेतृत्व में व्यापारियों ने रक्तदान किया। आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रबंधक शमीम बानो को भी इस क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए एसपी शालिनी के हाथों सम्मानित किया गया। जिले की वरिष्ठ महिला चिकित्सक और चिराग फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. शबाना रफीक ने अपने नर्सिंग होम की ओर से हरेक रक्तदाता को आयरन टानिक और टेबलेट मुफ्त बांटीं। संचालन मानीटरिंग आफीसर (मानसिक रोग) नरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया।

ये बने रक्तदान के महादानी 
आलोक सोनी, देवर्षि गुप्ता, अरुण निगम, अजय गुप्ता, प्रतिभा सेठ, अमित सेठ, प्रभु पटेल, सुजीत नामदेव, शिवशरण पुष्पक, स्वीटी त्रिपाठी, अशोक शर्मा, प्रदीप कुमार, आदिल खां, अंबरीष कुमार, शैलेष पटेल, रुद्र प्रताप सिंह, महेश कुमार, हरीराम, डा.ब्रजेश गुप्ता, राजेश लखेरा, अंजली, संजय कुमार, पूनम, अंकित त्रिपाठी, निशांत खैरा, आकाश अग्रवाल, अंजू चौहान, सतीश कुमार यादव, लवलेश कुमार, पंकज त्रिपाठी, बच्चीलाल, स्वदेश गौरव शिवहरे, शुभम गुप्ता, दिनेश, पीके दुबे लालू, अंबिका, अविनाश मिश्रा, मुन्नीलाल गुप्ता, डॉ. ओमकार नाथ, महफूज खां, अज्जू खां, अवधेश कुमार, कामता प्रसाद, गौरव मिश्रा, अनुराग गुप्ता, ब्रजेंद्र कुमार, रामजी श्रीवास्तव, पन्नालाल धुरिया, अंगद पाल, राजेश कुमार गुप्ता।

शिविर में महादानियों की मदद में ये बने सारथी
जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एड्स) ब्रजेंद्र कुमार साहू, अस्पताल प्रबंधक डा.रवींद्र मिश्रा, डा.शाहिद खां, वर्षा गुप्ता, चंद्रेश गुप्ता, विपिन त्रिपाठी, हितेंद्र कुमार कुशवाहा, रक्तकोष कर्मचारी धर्मेंद्र लाल गुप्ता, एसएन द्विवेदी, पीआरओ प्रमोद द्विवेदी, आशीष, प्रदीप कुमार शुक्ला, संतरमन लाल, नौशाद खां, अनुपम त्रिपाठी, पंकज जायसवाल, आशिम खां, संजय, मुशीर अहमद व गंगाचरण राजपूत। निशा गुप्ता, मुकुल गुप्ता, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राज, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश, कुलदीप शुक्ला, सचिन चतुर्वेदी, संजय निगम अकेला भी मौजूद रहे।


रक्तदान करके 26वां जन्मदिन मनाया
बांदा। युवा व्यापारी व भाजयुमो नेता स्वदेश गौरव शिवहरे (आवास विकास) ने गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में रक्तदान करके अपना 26वां जन्मदिन मनाया। बाद में पिता पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे समेत पूरे परिवार के साथ आवास विकास में पौधे रोपे। उन्होंने युवाओं को जन्म दिन पर केक काटने की बजाए रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाने या पौधा लगाने का संदेश दिया। उधर, फैजाबाद की स्वीटी त्रिपाठी महादानियों में सबसे कम उम्र की रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed