फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Block clerk hanged himself in government house

ब्लाक लिपिक ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर जान दी

Sun, 13 Oct 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Block clerk hanged himself in government house
संजय निगम। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
बांदा/कमासिन। खंड विकास अधिकारी कार्यालय में कार्यरत युवा लिपिक ने कार्यालय परिसर में स्थित सरकारी आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त वह अकेला था। परिजन घटना पर चुप्पी साधे रहे। उधर, पुलिस ने आत्महत्या के पीछे पत्नी से विवाद बताया है।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के महुटा गांव का संजय निगम (36) पुत्र बाबू दादू ने शनिवार की रात उसने ब्लाक कार्यालय परिसर में स्थित अपने विभागीय आवास में रस्सी से फांसी लगा ली। रविवार को सुबह एक अन्य कर्मचारी आवास आया तो शव फंदे पर लटका देखा। उसने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्लाक के अन्य कर्मचारी अशोक तिवारी ने बताया कि संजय को एक वर्ष पूर्व उसके पिता की मृत्यु पर मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति हुई थी। यहां उसकी पहली पोस्टिंग थी। साथ में पत्नी रोली व 6 वर्ष का मयंक और 2 वर्ष की पुत्री माही रहते थे। मां और भाई पैतृक गांव महुटा गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आत्महत्या की वजह बताने में चुप्पी साध ली। अलबत्ता थाना इंसपेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि पत्नी से विवाद होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया कि पति से विवाद के बाद पत्नी दो दिन पूर्व मायके खेरा (कमासिन) गांव चली गई थी। अगले दिन संजय उसे लेने ससुराल पहुंच गया। लेकिन वह नहीं आई। इंसपेक्टर ने बताया कि विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
तीन ने की आत्महत्या की कोशिश
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में किशोर व किशोरी सहित तीन लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में आशा (15) पुत्री बलवंत ने शनिवार को शाम जहरीला पदार्थ खा लिया।

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पैलानी थाना क्षेत्र में अभय (17) पुत्र महेंद्र पांडेय और बिसंडा थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव में शीतल (22) पुत्र राजू ने जहर खा लिया। परिजन वजह नहीं बता सके। उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के लामा गांव की शीलू (17) पुत्री बाबूलाल को झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगना बता रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed