{"_id":"e39f0afdcfaf698082aae1d2c78d209a","slug":"blankets-were-distributed-to-collectorate-and-towns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट-कस्बों में बांटे गए कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट-कस्बों में बांटे गए कंबल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 25 Dec 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड के मद्देनजर प्रशासन द्वारा बृहस्पतिवार को पूरे जनपद में करीब डेढ़ हजार कंबलों का वितरण किया गया। डीएम सुरेश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में पांच सौ गरीब महिला-पुरुषों को कंबल बांटे।
विज्ञापन
भारी तादाद मेें बूढ़े निर्धन खुले आसमान तले कंबल की आस में बैठे ठिठुरते रहे। एडीएम डीएस पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट केएस पांडेय, एसडीएम प्रह्लाद सिंह और सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी व महासचिव राजेंद्र यादव तथा कुदरत उल्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
नरैनी में तहसील परिसर में एसडीएम धीरेंद्र कुमार और चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश कुमार चौरसिया ने कंबल बांटे। व्यापारी शिव नारायण शिवहरे, विमल किशोर गुप्ता, अशोक कुमार कुशवाहा, प्रदीप गुप्ता ने यह कंबल उपलब्ध कराए। नायब तहसीलदार फूलचंद्र यादव, वार्ड सदस्य ज्ञानेंद्र और लेखपाल आनंद स्वरूप श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, ओरन नगर पंचायत में एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने 350 गरीबों को कंबल बांटे। ईओ रामेश्वर द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवबरन कोटार्य समेत वार्ड सदस्य समेत आनंद कुमार पांडेय,, गोपाल नारायण द्विवदी, हीरालाल गुप्ता, शिव प्रसाद, नरेश शिवहरे, दिनेश द्विवेदी, राजू द्विवेदी, अशोक चौरसिया, मनोज पटवा आदि मौजूद रहे।
इसी तरह खप्टिहा कलां में एसडीएम आरके श्रीवास्तव ने भ्रमण कर अलाव का जायजा लिया। लेखपाल और कानूनगो को चेतावनी दी कि स्थिति से अवगत कराते हैं। रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया। तहसीलदार और नायब तहसीलदार को भी भ्रमण के निर्देश दिए।
उधर, खप्टिहा में ब्लाक परिसर में तहसीलदार लालाराम ने 240 कंबल बांटे। नायब तहसीलदार दिलीप कुमार ने बताया कि ममसी खुर्द, अमलोखर, दादौं, धुंधई, देवरार आदि लोहिया गांवों में भी 240 कंबल बांटे गए हैं। कानूनगो संतराम, दिनेश मिश्रा, लेखपाल ज्ञानेंद्र यादव, लाल बख्श, कमलेश बाबू, अशोक पटेल शामिल रहे।