फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP leaders in lobbying the villagers clashed with ADM

ग्रामीणों की पैरवी में गए भाजपा नेता एडीएम से भिड़े

Thu, 22 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 22 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders in lobbying the villagers clashed with ADM
एसडीएम को ज्ञापन देते महोखर गांव के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। महोखर गांव में करंट से मरे तारबाबू वर्मा की मौत पर मुआवजे के लिए गुरुवार को परिजनों और समर्थक ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बिजली विभाग की एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। ग्रामीणों की पैरवी में आए भाजपा नेताओं की अपर जिला मजिस्ट्रेट से तीखी नोकझोंक हुई। इस बीच आ गए एक सपा नेता से भी ग्रामीण भड़क उठे।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने तारबाबू वर्मा की मौत के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदारी ठहराते हुए मुआवजा मांगा। इस बीच कलेक्ट्रेट सभागार में साक्षात्कार ले रहे एडीएम गंगाराम गुप्ता ज्ञापन लेने बाहर आए और ग्रामीणों के हुजूम को अपने पास बुलाना चाहा। इस पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला आदि भाजपा नेताओं ने एडीएम के रवैए का विरोध किया।
विज्ञापन


इस पर दोनों के बीच झड़प हो गई। भाजपा नेताओं ने एडीएम को ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। एडीएम भी बिना ज्ञापन लिए सभागार लौट गए। भाजपा नेताओं और ग्रामीणों ने एसडीएम गौरव शुक्ला को ज्ञापन दिया। इसके पूर्व ग्रामीणों ने महोखर गांव में कुछ देर हंगामा कर हाइवे जाम करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed