{"_id":"63ebda49d704b081ff080b83","slug":"bjp-leader-killed-in-truck-collision-banda-news-c-12-1-80234-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: ट्रक की टक्कर से भाजपा नेता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: ट्रक की टक्कर से भाजपा नेता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 15 Feb 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
दोस्त के साथ घर जा रहे भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आई गंभीर चोटें उनकी मौत की वजह बनी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव निवासी उमेश मिश्रा (45) का शहर कोतवाली क्षेत्र के खूंटी चौराहा रामलीला मैदान में घर हैं।
विज्ञापन
वह सोमवार की रात बांदा से अपने गांव अरबई बाइक से दोस्त सोनू धुरिया के साथ जा रहे थे। गांव में ही उनका परिवार रहता है। सोनू ने बताया कि गुरेह गांव के पास बिसंडा की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उमेश ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। उन्होंने रात में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर प्रदीप कुमार ने उमेश को घोषित कर दिया। उमेश भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष थे। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह जिला पंचायत की ठेकेदारी करते थे। उनके एक पुत्र और एक पुत्री है। घर में पत्नी संध्या है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मिथलेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मौत हुई है। ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन