फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP is putting democracy at stake: Dharmendra Yadav

लोकतंत्र दांव पर लगा रही भाजपा : धर्मेंद्र यादव

Fri, 29 Dec 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
BJP is putting democracy at stake: Dharmendra Yadav
बांदा। सपा के वरिष्ठ नेता और बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि भाजपा सत्ता पर काबिज रहने के लिए देश के लोकतंत्र को भी दांव पर लगा रही है। इससे देश की साख पूरी दुनिया में धूमिल हो रही है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र यादव महाराज खेत सिंह जयंती समारोह में आए थे। खाईपार स्थित जैद अहमद फारुकी के आवास पर उन्होंने सपा नेताओं से बात की। फारुकी ने उनकी गर्मजोशी से अगुवानी की। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ी जातियों को गुमराह कर रही है, जबकि सपा ने हमेशा पिछड़ों के उत्थान के लिए काम किए हैं। कहा कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव में हम जनता के सहयोग से भाजपा का सफाया करेंगे।
विज्ञापन

वे सपा नगर अध्यक्ष कुतैबा जमा के ईदगाह रोड स्थित आवास पर भी गए। पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, जिलाध्यक्ष डाॅ. मधुसूदन कुशवाहा, विधायक विशंभर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed