फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP government prepared 300 km swing in 15 thousand crores

Banda News: भाजपा सरकार ने 15 हजार करोड़ में तैयार किया 300 किमी झूला

Thu, 17 Aug 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
BJP government prepared 300 km swing in 15 thousand crores
बांदा। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा। कहा कि भाजपा सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपये खर्च कर करीब तीन सौ किलोमीटर लंबा झूला तैयार कर दिया। कहा कि हमारी सरकार में बनाए गए आगरा एक्सप्रेसवे पर प्लेन उतर सकता है, जबकि इनके एक्सप्रेसवे की सड़क उद्घाटन के बाद ही धंस गई। घाटे में चल रहे इस एक्सप्रेसवे में सिर्फ वसूली चल रही है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने ठीक से नकल भी नहीं की। यहां न डिफेंस काॅरिडोर दिख रहा है, न ही मिसाइल। कहा कि जमीनी हकीकत देखने के लिए मैं हेलीकाॅप्टर की बजाय सड़क से आया। तिंदवारी कस्बे में हाईवे पर अन्ना पशुओं का जमावड़ा देखा। ये हाल पूरे बुंदेलखंड का है। हमारी सरकार में बने मेडिकल काॅलेज में आज तक डाॅक्टर और स्टाफ पूरा नहीं कर पाई ये सरकार। मरीज बाहर जाकर इलाज करा रहे हैं। नया 300 बेड का मंडलीय अस्पताल भवन बनने के बाद भी चालू नहीं हो सका। हमने झांसी को स्टेडियम दिया, तो 500 बेड का अस्पताल भी दिया। महंगाई पर बोले कि टमाटर इतना महंगा है कि 30 करोड़ जो पौधे लगाए, हमें लगता है कि छिपाकर टमाटर के पौधे लगा दिए गए हों। बुंदेलखंड जैसा पहले था, सपने दिखाने के बाद भी वैसा ही दिख रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, कर्वी विधायक अनिल प्रधान, पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, पूर्व सांसद बाल कुमार, जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय करन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी शकील अली, ईशान सिंह लवी, ओम नारायण त्रिपाठी, हसन सिद्दकी, शेखर शर्मा, उमेश यादव, पीयूष गुप्ता, सुशील यादव, किरण यादव, रमेश चंद्र कुशवाहा, मोहन साहू, मिंटू यादव, सोनू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed