फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP doing politics of lies and illusion: Madhusudan

झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही भाजपा : मधुसूदन

Wed, 13 Mar 2024 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
BJP doing politics of lies and illusion: Madhusudan
बांदा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटी सपा ने मंगलवार को एक मैरिज हाल में जोन, सेक्टर व बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सिर्फ भ्रम व झूठ की राजनीति कर रही है। इस बार चुनाव में उसे हार का डर सता रहा है।
विज्ञापन

सम्मेलन में सपा प्रत्याशी शिवशंकर पटेल व राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। जिलाध्यक्ष डाॅ. मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि भाजपा को इस बार उसे हार का डर सता रहा है इसलिए जनता को कभी धर्म के नाम पर कभी हिंदू व मुसलमान के रूप में बांटने का काम करती है। हमें न डरना है न झुकना है। शिव शंकर पटेल ने पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा यदि सत्ता में आई तो किसान व गरीब बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष लालमन यादव तथा संचालन जिला महासचिव एजाज खान ने किया। कार्यक्रम में हाजी शकील अली, ईशान सिंह लवी,किरण यादव, उमेश यादव, नगर महासचिव पुरुषोत्तम गुप्ता, वृंदावन वैश्य, नीलम गुप्ता, शमीम बांदवी,सुनील कुशवाहा, ओमनारायण त्रिपाठी विदित,अनुराधा जाड़िया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed