{"_id":"667b13db23f508ed55097ac4","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-vehicle-banda-news-c-212-1-bnd1006-112294-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 26 Jun 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार पुरवा में सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अलीगंज पोड़ाबाग निवासी अनिल राजपूत (26) पुत्र मल्हू राजपूत मकानों में पुताई और पेंटिंग का काम करता था। सोमवार रात को वह किसी काम से बाइक लेकर किलेदार पुरवा की तरफ गया था। वहां पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार अनिल छिटककर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
जानकारी पर दादा का लड़का छोटू मौके पर पहुंचा और किसी तरह उसे जिला अस्पताल लाया, वहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा कालका निवासी फूटा कुआं पल्हरी ने बताया कि मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता भी की कई वर्ष पहे मृत्यु हो चुकी है। उसकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। हादसे में अनिल की मौत हो जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बाइक की भिड़ंत में चार युवक जख्मी
बबेरू। कस्बे की तिंदवारी रोड पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में श्रवण कुमार (42), मनोज कुमार (45) पुत्र चंद्रभूषण, सुमन (38) निवासी फतपुरवा थाना देहात कोतवाली और गणेश प्रसाद (28) निवासी महुटा थाना अतर्रा शामिल हैं। सभी घायलों पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गणेश प्रसाद व मनोज कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)